Latest Posts

मोटरसाइकिल लूट का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

बरखेड़ा। मोटरसाइकिल लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। बीते 28 अक्टूबर को दौलतपुर से पिपरिया मंडन जाने वाले मार्ग पर गांव जगदीशापुर की पुलिया के पास मोटरसाइकिल लूट की घटना हुई थी। मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। सोमवार को पुलिस ने तीसरे आरोपी रजनीश कुमार निवासी जगदीशापुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान…

Read More

महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। ​ थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, घटना तीन सितंबर की है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही एक गुंडा दबंग युवक सुमित कुमार ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और जबरन छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर…

Read More
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

एशियन पैरा खेलों में यूपी के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बरेली। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेल-2026 में शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 13 दिव्यांग खिलाड़ियों को शनिवार को सम्मानित किया गया। बीएल एग्रो और उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से बरेली स्थित बीएल एग्रो स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 16 पदक हासिल किए, जिनमें पांच स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, पैरा पावरलिफ्टिंग के चेयरमैन…

Read More
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी छोटू उर्फ रिजवान के दाहिने पैर में गोली लगी है, जबकि मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 1 नवंबर की सुबह करीब 6 बजकर 2 मिनट पर आंवला पुलिस को…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

कजाकिस्तान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर भेजा विदेश

विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर दर्ज पीलीभीत। कजाकिस्तान में इंडोर हेल्पर की नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर एक युवक से 1.58 लाख रुपये और अमेरिकी डॉलर की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को फर्जी ऑफर लेटर थमाकर विदेश भेज दिया, जहां उसे भारी प्रताड़ना झेलनी पड़ी और विदेशी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप और जुर्माना भरने के बाद किसी तरह युवक अपने वतन लौट सका। मामले में पुलिस ने आरोपी के…

Read More
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सौभाग्य सुधा, शिक्षक अतुल कुमार तिवारी एवं छात्राओं ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रधानाचार्या ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश की एकता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। शिक्षक अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि पटेल ने सैकड़ों रियासतों का भारत में…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक फरार

​बरखेड़ा।स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन दिन के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका तीसरा साथी गन्ने के खेत का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। ​31 अक्टूबर को दौलतपुर से करोड़ नहर मार्ग पर ग्राम काजरबोझी के निकट पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक पर पीछे बैठा…

Read More
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

2 लाख रुपये की लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल 

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे युवक से तमंचे के बल पर हुई 2 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने लूट की रकम यानी पूरे 2 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। दरअसल, 30 अक्टूबर को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के रहने…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम 

अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील Mohit kumar@express views पीलीभीत। जिले में 12 नवंबर से मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम शुरू हो रहा है। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। इस अभियान के तहत ऐसे सभी नए मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, फॉर्म 7 और 8 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम हटाने या किसी भी प्रकार का…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

करवा चौथ पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

​ बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव पुरनापुर में करवा चौथ के पावन पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक महिला का सुहाग उसी के व्रत वाले दिन छिन गया। पत्नी की लंबी उम्र की कामना के बीच पति की छत से गिरकर अकाल मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ​ मृतक के पुत्र राहुल गंगवार  के अनुसार, गांव पुरनापुर निवासी वीरपाल 45 वर्ष, पुत्र भीमसेन, उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एक…

Read More
error: Content is protected !!